छपरा मंसूर में कांग्रेस नेता अमरनाथ पासवान ने किया जनसंपर्क विकास का दिया भरोसा
गोरखपुर। कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता अमरनाथ पासवान ने ग्राम सभा छपरा मंसूर पहुंचकर चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।
अमरनाथ पासवान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी का कोई प्रतिनिधि क्षेत्र का विधायक बनता है, तो ग्राम सभा और क्षेत्रवासियों की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने युवाओं और बच्चों के भविष्य को लेकर भी कई बातें रखीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने, युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद की सुविधाओं एवं स्टेडियम जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं के विकास के लिए प्रयास किया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार संवाद बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गांव और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीणों को शिक्षा, रोजगार, खेलकूद, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी गांव की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अमरनाथ पासवान ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment